google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Varanasi News: 11 साल की बच्ची से पड़ोसी हवलदार ने की गंदी हरकत, कैंट थाने में FIR - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Varanasi News: 11 साल की बच्ची से पड़ोसी हवलदार ने की गंदी हरकत, कैंट थाने में FIR

वाराणसी: वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में खाकी और वर्दी की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूध देने गई 11 वर्षीय एक ना...

वाराणसी: वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में खाकी और वर्दी की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूध देने गई 11 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी सेना के हवलदार द्वारा आपत्तिजनक व अश्लील व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। डरी-सहमी बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के फौजी पिता की लिखित तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Varanasi News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

घोड़ा चौक से दूध लेने गई थी मासूम, क्वार्टर में बुलाकर की बदसलूकी

पीड़ित बच्ची के पिता भी सेना में हवलदार पद पर तैनात हैं और सपरिवार छावनी क्षेत्र में निवास करते हैं। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 12 सितंबर की रात करीब 8:20 बजे उन्होंने अपनी 11 वर्षीय बेटी को छावनी स्थित घोड़ा चौक से दूध लाने भेजा था।

दूध विक्रेता ने बच्ची को पड़ोसी हवलदार सुंदर गिरी के क्वार्टर पर भी दूध का पैकेट/बर्तन पहुंचाने के लिए कह दिया। आरोप है कि जब बच्ची हवलदार के आवास पर पहुंची, तो दरवाजा खोलते ही आरोपी ने उसे कमरे के अंदर बुला लिया। इसके बाद दूध पलटवाने के बहाने उसने मासूम बच्ची के साथ गलत नीयत से अश्लील व आपत्तिजनक हरकत शुरू कर दी।



चंगुल से भागकर परिजनों को बताई बात, छावनी में आक्रोश

मासूम किसी तरह आरोपी की गिरफ्त से खुद को छुड़ाकर रोते हुए अपने क्वार्टर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैन्य कर्मियों और स्थानीय लोगों में आरोपी के इस शर्मनाक कृत्य के प्रति भारी आक्रोश फैल गया।



सुसंगत धाराओं में केस दर्ज, जांच जारी


घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी हवलदार सुंदर गिरी के खिलाफ सुसंगत व गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।