google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Varanasi News: मंडुवाडीह में पति ने बनाया पत्नी का अश्लील वीडियो, देह व्यापार का बनाया दबाव; केस दर्ज - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Varanasi News: मंडुवाडीह में पति ने बनाया पत्नी का अश्लील वीडियो, देह व्यापार का बनाया दबाव; केस दर्ज

वाराणसी: वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में दांपत्य रिश्ते और पारिवारिक मर्यादा को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक...

वाराणसी: वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में दांपत्य रिश्ते और पारिवारिक मर्यादा को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा देह व्यापार का दबाव बनाने के गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो मायके के परिजनों को भेजकर सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी है।

Varanasi News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

8 साल पहले हुई थी शादी, नशे में प्रताड़ना और अप्राकृतिक कृत्य

पीड़िता के अनुसार, उसका विवाह करीब 8 वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के मूल निवासी विष्णु प्रजापति के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही वह पति के साथ मंडुवाडीह क्षेत्र में रह रही थी।

महिला का आरोप है कि उसका पति कोई काम-धंधा नहीं करता था और आए दिन शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ बर्बर मारपीट करता था। इतना ही नहीं, पति लगातार उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य करता था और इसी दौरान उसने धोखे से विवाहिता का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।



सास-ससुर भी शामिल, 'अधिक कमाई' के लिए देह व्यापार का दबाव


तहरीर में पीड़िता ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोप है कि सास और ससुर भी बेटे की करतूतों का समर्थन करते हुए विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता पर देह व्यापार के धंधे में उतरने का लगातार दबाव बनाते थे और तर्क देते थे कि इससे परिवार को 'अधिक कमाई' होगी। जब भी पीड़िता ने इस अनैतिक कृत्य का कड़ा विरोध किया, तो पति और ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद पति ने रिकॉर्ड किया गया अश्लील वीडियो दिखाते हुए धमकी दी कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी, तो वीडियो उसके मायके और रिश्तेदारों में वायरल कर दिया जाएगा।



मायके वीडियो भेजकर दी धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस


लगातार हो रही प्रताड़ना और जान के खतरे को देखते हुए पीड़िता 29 अगस्त को अपने दोनों बच्चों को लेकर किसी तरह अपने मायके पश्चिम बंगाल पहुंच गई। इसके बावजूद ससुरालियों की प्रताड़ना बंद नहीं हुई। आरोपियों ने पीड़िता के मायके वालों के मोबाइल नंबरों पर वह अश्लील वीडियो भेज दिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने मंडुवाडीह पुलिस को लिखित शिकायत देकर अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला ने आशंका जताई कि आरोपी उसे आत्महत्या के लिए विवश कर सकते हैं। मंडुवाडीह थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति विष्णु प्रजापति सहित सास-ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।