google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आज सीएम योगी करेंगे काशी में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को बांटेंगे राहत किट - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

आज सीएम योगी करेंगे काशी में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को बांटेंगे राहत किट

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी वाराणसी पहुंच रहे हैं। गंगा और वरुणा नदी के बढ...

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी वाराणसी पहुंच रहे हैं। गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए मुख्यमंत्री जनपद के जलमग्न इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह जमीनी स्तर पर राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे, बाढ़ राहत शिविर का स्थलीय मुआयना कर पीड़ितों को आपदा राहत किट वितरित करेंगे तथा बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।

Cm Yogi News, Varanasi News, Purvanchal News
Purvancahl Samachar 

आजमगढ़ से पहुंचेंगे काशी, गंगा-वरुणा का करेंगे हवाई निरीक्षण


प्रोटोकॉल के अनुसार, मुख्यमंत्री आजमगढ़ के कार्यक्रमों के उपरांत शाम लगभग 5:00 बजे हेलीकॉप्टर से वाराणसी पहुंचेंगे। लैंडिंग से पूर्व सीएम योगी आकाश मार्ग से गंगा और वरुणा नदी के तटवर्ती बाढ़ प्रभावित इलाकों का व्यापक हवाई सर्वेक्षण करेंगे और जलभराव की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगा।


पुलिस लाइन में 20 मिनट समीक्षा बैठक, फिर राहत शिविर का दौरा


पुलिस लाइन में बने सेफ हाउस में मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों, पुलिस और प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ लगभग 20 मिनट तक एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वह राहत शिविरों, राशन वितरण, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की बिंदुवार जानकारी लेंगे।

समीक्षा बैठक के तुरंत बाद सीएम योगी सीधे सलारपुर स्थित विद्या विहार इंटर कॉलेज में स्थापित बाढ़ राहत शिविर पहुंचेंगे। यहां शरण लिए हुए 160 से अधिक बाढ़ प्रभावित नागरिकों से मिलकर वे शिविर की भोजन, पेयजल व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का सीधा फीडबैक लेंगे और पीड़ितों को राहत सामग्री (आपदा किट) अपने हाथों से सौंपेंगे।



दर्शन-पूजन के बाद रात में ही लखनऊ वापसी


राहत शिविर के निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह देर शाम वाराणसी से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।