Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट के वरुणा जोन अंतर्गत लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की पांडेयपुर पुलिस चौकी पर एक पत्रकार के साथ कथित दुर्व...
Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट के वरुणा जोन अंतर्गत लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की पांडेयपुर पुलिस चौकी पर एक पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ गया है। मीडियाकर्मियों के भारी आक्रोश और विरोध-प्रदर्शन के बाद डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहनिया थाने में तैनात सिपाही रानू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
मिली जानकारी के अनुसार, पांडेयपुर चौकी पर तैनात सिपाही द्वारा एक पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार और बदसलूकी किए जाने का आरोप लगा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को जिले भर के दर्जनों मीडियाकर्मी लामबंद होकर लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचे और मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। पत्रकारों ने पुलिसकर्मी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ तत्काल निलंबन और कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। आपको बता दें कि पत्रकार उत्पीड़न का यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी तेजी से गूंज उठा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर तंज कसा था।
