google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 दिलदारनगर में मछली पकड़ने के जाल में फंसा अजगर का बच्चा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

दिलदारनगर में मछली पकड़ने के जाल में फंसा अजगर का बच्चा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Ghazipur News: गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जबुरना गांव के सिवान में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी में मछली पकड़...

Ghazipur News: गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जबुरना गांव के सिवान में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में एक छोटे आकार का अजगर फंसा हुआ मिला। जाल में अजगर के बच्चे को छटपटाते देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की तत्परता और सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

मछली पकड़ने के लिए लगाया था जाल, निकालते ही निकला अजगर

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, जबुरना गांव निवासी अरविंद सिंह कुशवाहा ने सोमवार सुबह गांव के बाहर सिवान में स्थित जलभराव वाले क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था।

काफी देर बाद जब अरविंद पानी से जाल बाहर निकालने लगे, तो भारी वजन महसूस हुआ। जब उन्होंने जाल को किनारे खींचा, तो उसमें मछलियों की जगह एक अजगर का बच्चा फंसा हुआ दिखा। उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर को जाल से सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। गांव के सिवान में अजगर मिलने की खबर आग की तरह फैल गई, जिससे मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों का भारी जमावड़ा लग गया।



वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया

घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के मामले की जानकारी वन विभाग को दी।

सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ जबुरना गांव के सिवान में पहुंची। वनकर्मियों ने बेहद सावधानीपूर्वक अजगर के बच्चे को अपने कब्जे में लिया और सुरक्षित रूप से रेस्क्यू बैग में बंद किया। वन विभाग की टीम ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अजगर के बच्चे को आबादी क्षेत्र से दूर घने प्राकृतिक वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया है।