google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी में पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम, Smart Bike ऐप से किराए पर मिलेंगी साइकिलें - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी में पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम, Smart Bike ऐप से किराए पर मिलेंगी साइकिलें

Varanasi News: स्मार्ट सिटी वाराणसी में स्थानीय नागरिकों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के सफर को सुगम, पर्यावरण-अनुकूल और किफायती बनाने ...

Varanasi News: स्मार्ट सिटी वाराणसी में स्थानीय नागरिकों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के सफर को सुगम, पर्यावरण-अनुकूल और किफायती बनाने के लिए नगर निगम ने 'पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम' की शुरुआत कर दी है। इस आधुनिक पहल के तहत अब शहरवासी और सैलानी बेहद कम खर्च में सामान्य साइकिल और अत्याधुनिक ई-साइकिल किराए पर लेकर शहर भ्रमण कर सकेंगे। नगर निगम ने शहर के प्रमुख इलाकों में डॉकिंग स्टेशन स्थापित किए हैं, जिससे लोगों को जाम से निजात मिलने के साथ प्रदूषण मुक्त आवागमन का एक बेहतर विकल्प मिलेगा।

पर्यावरण संरक्षण और सुगम यातायात है मुख्य उद्देश्य: नगर आयुक्त

Varanasi News, Purvanchal Samachar, Smart Bike मोबाइल ऐप
Purvanchal Samachar 

वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम काशी के वातावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी की तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर आवागमन के लिए यह बेहद उपयोगी साबित होगा। इस सुविधा का मुख्य ध्येय नागरिकों और पर्यटकों को आवाजाही का एक सुगम, स्वस्थ और किफायती साधन उपलब्ध कराना है। परियोजना के तहत दो अलग-अलग चरणों में कुल 300 से अधिक सामान्य साइकिलें और आधुनिक ई-साइकिलें उपलब्ध कराई जा रही हैं।


जीपीएस ट्रैकिंग और आईसीसीसी से निगरानी, एक चार्ज में 40 किमी दौड़ेगी ई-साइकिल


सुरक्षा और प्रबंधन के लिहाज से सभी साइकिलों और ई-साइकिल में उन्नत जीपीएस (GPS) ट्रैकिंग सिस्टम स्थापित किया गया है।

इन सभी वाहनों को नगर निगम के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से 24 घंटे रियल-टाइम निगरानी के लिए जोड़ा गया है। साइकिलों में स्मार्ट क्यूआर (QR) कोड लॉक लगे हैं, जिन्हें ऐप से स्कैन करते ही लॉक स्वतः खुल जाता है और भुगतान ऑनलाइन माध्यम से हो जाता है। तकनीकी विशेषता के रूप में उपलब्ध कराई गई ई-साइकिलें एक बार फुल चार्ज होने पर 40 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती हैं।


सिगरा से बीएचयू तक बने स्टेशन; जानिए किराया और बुकिंग की पूरी प्रक्रिया


सुलभ उपलब्धता के लिए नगर निगम ने कैंटोनमेंट, सिगरा, कचहरी, बनारस क्लब, गुरुधाम, रवींद्रपुरी, इंग्लिशिया लाइन और बीएचयू सहित शहर के प्रमुख केंद्रों पर साइकिल स्टेशन बनाए हैं।

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए उपयोगकर्ताओं को गूगल प्ले स्टोर से Smart Bike मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।


  • सामान्य साइकिल का किराया: प्रथम 30 मिनट के लिए मात्र ₹15 निर्धारित किया गया है।
  • ई-साइकिल का किराया: प्रथम 30 मिनट के सफर के लिए ₹30 तय किया गया है।

आगामी दिनों में शहर के अन्य घनी आबादी और शैक्षणिक क्षेत्रों में भी नए स्टेशन स्थापित करने की योजना है।