google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 World Population Day: विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है, भाषण एंव जानकरियॉ - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

World Population Day: विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है, भाषण एंव जानकरियॉ

 नमस्कार मित्रों, आज का विषय है विश्व जनसंख्या दिवस पर भाषण एंव जानकरियॉ, विश्व जनसंख्या दिवस यानी वर्ल्ड पॉपुलेशन डे   विश्व जनसंख्या दिवस ...

 नमस्कार मित्रों, आज का विषय है विश्व जनसंख्या दिवस पर भाषण एंव जानकरियॉ, विश्व जनसंख्या दिवस यानी वर्ल्ड पॉपुलेशन डे  विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। ताकि विश्व जनसंख्या और इसके विकास तथा इसके प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के बारे में लोगों को अवगत कराया जा सके। 

World Population Day: विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है, भाषण एंव जानकरियॉ  image
World Population Day

विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है

सीमित संसाधनों के बीच चारों तरफ लोगों को विकास के समुचित अवसर उपलब्ध कराना और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना अपने आप में एक चुनौती है।इस चुनौती को थोड़ा सा कम किया जा सकता है अगर आबादी से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया जाए।इस जागरूकता को फैलाने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।  

1987 में 11 जुलाई को ही दुनिया की आबादी पांच अरब पहुँच गयी थी। ऐसे में बढ़ती जनसंख्या से जुड़े मुद्दों और पर्यावरण विकास पर इसके असर को लेकर दुनियाभर के लोगों को जागरूक करने की जरूरत महसूस हुई। इसीलिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। 

विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संचालन परिषद ने किया था। दिसंबर 1990 में एक प्रस्ताव पारित कर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जनसंख्या से जुड़े मुद्दों और पर्यावरण तथा विकास पर इसके प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस जारी रखने का फैसला किया। यह दिवस 11 जुलाई 1990 को 90 से अधिक देशों में मनाया गया।


विश्व जनसंख्या दिवस पर भाषण

सम्मानित मुख्य अतिथि महोदय, माननीय प्रधान आचार्य जी, आदरणीय शिक्षकगण एवं यहाँ उपस्थित सभी को मेरा सादर नमस्कार।

मैं आप सभी का विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हार्दिक अभिनंदन करती हूँ।

आज हम एक महत्वपूर्ण दिवस जिसे विश्व जनसंख्या दिवस यानी वर्ल्ड पॉपुलेशन डे कहा जाता है। को मनाने के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं। विश्व जनसंख्या दिवस पर अपने विचार प्रकट करने का अवसर पाकर मैं सभी का धन्यवाद करती हूँ। विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है

इसका उद्देश्य जनसंख्या संबंधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करना है। विश्व जनसंख्या दिवस 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यानी यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम यूएनडीपी की गवर्निंग काउंसिल द्वारा स्थापित किया गया था।

यह 11 जुलाई 1987 को पांच बिलियन दिवस में सार्वजनिक हित से प्रेरित था जब विश्व जनसंख्या पांच अरब लोगों तक पहुँच गई थी। विश्व जनसंख्या दिवस का सुझाव डॉक्टर के सी ज़कारिया ने दिया था जिन्होंने 1971 से 1987 तक विश्व बैंक के वरीष्ठ डेमोग्राफर के रूप में काम किया था।

पहला विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 1990 को मनाया गया था। विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य विभिन्न जनसंख्या मुद्दों पर लोगों की जागरूकता बढ़ाना है। जैसे कि परिवार नियोजन, लिंग, समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य, मानवाधिकारों का महत्त्व आदि। 

यूनाइटेड नेशन्स द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस के लिए विभिन्न प्रकार की थीम रखी जाती है। और उस थीम को ध्यान में रखते हुए ही कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। किसी भी देश की जनसंख्या उस देश की स्थिति पर प्रभाव डालती है। 

जनसंख्या देश की आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक स्थिति को प्रभावित करती है। जनसंख्या भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी समस्या है, जिससे इस समय अनदेखा नहीं किया जा सकता है। विश्व जनसंख्या दिवस पर दुनियाभर के प्रमुख स्थानों पर उच्च स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं जहाँ भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की जाती है।



People also ask (FAQ)


यूएनडीपी की स्थापना कब की गई थी?

यूएनडीपी की स्थापना 22 नवम्बर 1965 की गई थी।


विश्व जनसंख्या दिवस के जनक कौन है?

विश्व जनसंख्या दिवस की स्थापना 1989 में  (UNDP) यूएनडीपी  द्वारा स्थापित किया गया था। द्वारा की गई थी।


11 जुलाई को भारत में क्या मनाया जाता है?

11 जुलाई को भारत में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।


विश्व जनसंख्या दिवस कब घोषित किया गया था?

विश्व जनसंख्या दिवस की घोषणा 11 जुलाई 1987 को किया गया था।


यह भी पढ़े