Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध वापस लेगी। उन...
Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध वापस लेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। और इस बारे में सरकारी आदेश जल्दी ही जारी किया जाएगा।
![]() |
Karnataka News |
नए आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद के अनुसार कपड़े पहन सकता है।हिजाब विवाद पिछले साल जनवरी में उस समय उठा था। जब उडुपी में गवर्नमेन्ट प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर परिसर में हिजाब पहनकर ना आने देने का आरोप लगाया था।
कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा था, कि इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है। और आदेश को सही ठहराया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस मु्द्दे पर विभाजित फैसला दिया था। हालांकि कर्नाटक में बीजेपी ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि किसी ने भी हिजाब की मांग नहीं की है। लेकिन सरकार का फैसला सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति को दर्शाता है।