Noida News: नोएडा में बन रहा जेवर एअरपोर्ट पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन अब यमुना अथॉरिटी एक और खास योजना लेकर आई है। जल्द ही नोए...
Noida News: नोएडा में बन रहा जेवर एअरपोर्ट पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन अब यमुना अथॉरिटी एक और खास योजना लेकर आई है। जल्द ही नोएडा में फिल्मी सितारों की भीड़ देखने को मिलेंगी।
कुछ सालों पहले आप जब नोएडा से गुजरे होंगे तो आपने नोएडा में दूर—दूर तक खाली जमीनें देखी होंगी। बड़े-बड़े खेत देखे होंगे या यूं कहें कि गॉंव जैसा माहौल था, लेकिन सरकार बदलने के साथ—साथ नोएडा की तस्वीर भी बदल गई।
![]() |
Noida News |
नोएडा में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स, फ़िल्म सिटी, आलीशान मॉल्स, मीडिया इंडस्ट्री और चार चाँद लगाने वाला जेवर एअरपोर्ट इसे भारत के दूसरे शहरों से अलग करता है। लेकिन अब इसकी ऊंचाईयों को और ऊपर ले जाने के लिए। और चार चाँद को आठ बनाने के लिए एक और खास प्लान तैयार हैं। जी हाँ दोस्तों सही सुन रहे है आप? नोएडा सेक्टर 21 में बनी फ़िल्म सिटी के विकास के लिए चार कंपनियों ने टेंडर खरीदे हैं। इसमें टी सिरीज़ और बोनी कपूर की कंपनी शामिल है।
26 दिसंबर को यमुना अथॉरिटी इसके बारे में पूरी जानकारी बतायेगी। इसके बाद कंपनी को Select किया जाएगा, कि किस कंपनी को टेंडर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट फ़िल्म सिटी के लिए तीसरी बार टेंडर का कार्य चल रहा है। इससे पहले दो बार टेंडर निकाले गए थे।
इस बार शर्तों में बदलाव करते हुए फ़िल्म सिटी को कई चरणों में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए यमुना अथॉरिटी ने ग्लोबल टेंडर निकाले हैं। पीपीपी मॉडल वाली परियोजना का पहला चरण 230 एकड़ में विकसित होगा। इसके लिए कंपनी का चुनाव करना है। इसमें डेवलपर कंपनी को 1500 ₹10,00,00,000 का इन्वेस्ट करना होगा।
22 दिसंबर तक टेंडर जमा होंगे। नोएडा में इस फ़िल्म सिटी का पूरी तरीके से बन जाने के बाद नोएडा के विकास में एक और चाँद जुड़ जाएगा। यह शहर मुंबई को पछाड़कर आगे बढ़ जाएगा।