google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ram Mandir: 22 January को Pm मोदी समेत यह लोग आयेंगे Ayodhya | विश्व हिन्दू परिषद कारसेवकों के ​परिवारों को रुकने की करेगा व्यवस्था - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ram Mandir: 22 January को Pm मोदी समेत यह लोग आयेंगे Ayodhya | विश्व हिन्दू परिषद कारसेवकों के ​परिवारों को रुकने की करेगा व्यवस्था

श्री राम जन्म भूमि न्यूज: प्रिय पाठकों 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप रामलीला की ...

श्री राम जन्म भूमि न्यूज: प्रिय पाठकों 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप रामलीला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 

Ram Mandir: 22 January को Pm मोदी समेत यह लोग आयेंगे Ayodhya | विश्व हिन्दू परिषद कारसेवकों के ​परिवारों को रुकने की करेगा व्यवस्था, image,भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप रामलीला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
Ram Mandir

पूरी पृथ्वी पर यह सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़ा सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। और पूरी दुनिया उसकी साक्षी बनने के लिए बेताब हैं। कुछ लोग अयोध्या क्षेत्र में रहकर इस महान अवसर का साक्षी बनना चाहते हैं, तो कुछ लोग टीवी, इंटरनेट सोशल मीडिया के द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक — एक अनुष्ठान को अपने दिल दिमाग ही नहीं बल्कि आत्मा में भी बिठा लेना चाहेंगे।

लेकिन उस दिन मुख्य मंदिर के अंदर सुरक्षा और व्यवस्था कार्य में लगे लोगों के अलावा केवल 8000 लोगों को ही जाने की अनुमति होगी। इसमें पूरी दुनिया से आए सनातन धर्म के संतों, महात्माओं के अलावा भारत के अति प्रिय यशस्वीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी पूज्यनीय आदित्यनाथ,आरएसएस प्रमुख आदरणीय मोहन भागवत जी जैसे राजनेता और धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक नेता मुख्य होंगे। 

22 जनवरी को अंबानी और अडानी जैसे धनकुबेर रामलला के आगे हाथ जोड़े खड़े रहेंगे। सचिन तेन्दुलकर और विराट कोहली रामलला के दरबार की शोभा बढ़ाएंगे। अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार रामलला के दरबार की रौनक बनेंगे।

लेकिन सनातन के इस भव्य आयोजन में क्रिकेट, बॉलीवुड, बिज़नेस जगत से जुड़ी हस्तियों के अलावा कई नामी प्रोफेशनल्स भी शामिल होंगे। इस लिस्ट में जो नाम है। यह अपने अपने क्षेत्र में दिग्गज है, लेकिन उस दिन सब रामलला के दरबार में सब हाथ जोड़े खड़े रहेंगे और उनकी कृपा दृष्टि की वंदना करेंगे। 

इस लिस्ट में क्रिकेट जगत से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेन्दुलकर और विराट कोहली, बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन,अक्षय कुमार साथ ही कॉर्पोरेट जगत के टाइकून मानी गौतम अडानी, रतन टाटा जैसे लोग होंगे। इन सभी लोगों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से न्योता भेज दिया गया है। 

सूत्रों के मुताबिक 8000 आमंत्रित लोगों को लगभग 6000 देशभर से संत और पुजारी होंगे। बाकी 2000 लोग अलग अलग क्षेत्रों के वीआइपी होंगे। कई पत्रकारों, सेना के पूर्व अधिकारियों, रिटायर्ड सिविल सर्वेंट, वकील और पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों को भी न्योता भेजा जाएगा। 

सूत्रों की मानें तो उन पत्रकारों को भी निमंत्रण भेजा गया है, जिन्होंने राम मंदिर बनाने का समर्थन किया था। आमंत्रित लोगों की सूची में सुधीर चौधरी, रजत शर्मा, अर्नब गोस्वामी, श्वेता सिंह, जागरण प्रकाशन के सीईओ संजय गुप्ता और इंडिया टुडे के एडिटर इन चीफ अरुण पुरी एंव अन्य लोग शामिल हो सकते हैं। 

इन सबके अलावा 1990 में राम मंदिर आंदोलन में जान गवाने वाले 50 कार्यसेवकों के परिवारों को भी बुलाया गया है। विश्व हिंदू परिषद इन 50 परिवारों के लिए भोजन और रुकने की व्यवस्था भी करेगा। ट्रस्ट कारसेवकों के परिवारों के लिए तीन टेंट सिटी बनाएगा, जहाँ इनके रुकने की व्यवस्था होगी। 

साथ ही दर्जनों ओपन किचन बनाए जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सभी आमंत्रित लोगों को एक लिंक शेयर किया जाएगा। इस लिंक पर सभी को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद एक बार कोड जेनरेट होगा। यही बार कोड एंट्री पास की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। मित्रों इस खबर के बीच एक और चीज़ गौर करने वाली है। 

यूपी में पहले की पूर्व की सरकारों में स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, बिज़नेस जगत की हस्तियां यह सैफई महोत्सव में ठुमके लगाए करती थी। और गांव में डाइरेक्टली वेस्टर्न कल्चर को फैलाने का टूर्स बनती थी।

लेकिन आज वही लोग सनातन धर्म और संस्कृति के ध्वजवाहक बनकर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो रही है। और सनातन संस्कृति को फैला रहे हैं। यूपी में योगीराज और पूर्व की सरकार में क्या फर्क है, यह सबको दिख रहा है। दोस्तों, अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हमारा यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया हो।