आज हम मकर राशि वालों के लिए रुद्राक्ष धारण करने के बारें में सम्पूर्ण जानकारी देंगे । कौन सा रूद्राक्ष धारण करना है, तथा उसका मंत्र एंव उससे...
आज हम मकर राशि वालों के लिए रुद्राक्ष धारण करने के बारें में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। कौन सा रूद्राक्ष धारण करना है, तथा उसका मंत्र एंव उससे होने वाले फायदे के बारे में भी जानेंगे।
रुद्राक्ष धारण करने से आध्यात्मिक, मानसिक, शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक सुखों की प्राप्ति होती है तथा विभिन्न कार्यों में निरंतर सफलता और समृद्धि मिलती है। इससे कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है। केवल सकारात्मक में सफलतादायक परिणाम ही मिलते हैं।
![]() |
Rudraksha Benefits Makar rashi |
इसका प्रभाव शांति व संतुष्टि प्रदायक होता है। आपको कितने मुखी रुद्राक्ष धारण करने से लाभ मिलेगा? मैं इसके बारे में आपको जानकारी दे रहा हूँ। यदि आपके पास जन्मपत्री है। तो अपना लगन चेक करें। यदि जन्म राशि मालूम है। तो उसके अनुसार रुद्राक्ष धारण करें। यदि जन्मपत्री नहीं है। तो अपने नाम की राशि के अनुसार अपने लिए लाभदायक रुद्राक्ष का चुनाव करें।
अब मैं आपको मकर राशि के लिए लाभदायक रुद्राक्ष का विवरण दे रहा हूँ। मकर राशि में जो नाम की अक्सर आते हैं, वे हैं - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो,गो, गी।
यदि आपका लगन मकर है। आपकी जन्म राशि मकर है। या आपके नाम के पहले अक्सर के आधार पर आपकी राशि मकर है। तो आपके लिए जो रुद्राक्ष भाग्यवर्धक है, यह हैं 10 मुखी, 1 मुखी, 13 मुखी
10 Mukhi Rudraksha Benefits
10 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से आपको राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा व्यवसाय नौकरी में लाभ मिलेगा। तंत्र बाधा एंव बुरी नजर के दुष्प्रभाव को दूर करके यह शत्रुओं से सुरक्षा करने में आपके लिए हितकारी है। इसके प्रभाव से आपकी वाणी में आकर्षण बढ़ेगा। इसे आप सोमवार को प्रातःकाल ऊँ ह्रीं नमः मंत्र का 108 बार जप करके धारण करें।
1 Mukhi Rudraksha Benefits
मानसिक शांति व समृद्धि प्राप्त करने के लिए 1 एक मुखी रुद्राक्ष धारण करना आपके लिए अत्यंत लाभदायक है। इससे सभी अनिष्ट दूर होते हैं। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलती है तथा नौकरी, व्यवसाय में प्रगति होती है।
इसे आप सोमवार को प्रातःकाल ऊँ ह्रीं नमः मंत्र का 108 बार पाठ करके धारण करे।
13 Mukhi Rudraksha Benefits
मान प्रतिष्ठा व यश की प्राप्ति, आर्थिक समृद्धि, संतान से सुख व अन्य व्यक्तियों का आकर्षण प्राप्त करने के लिए 13 मुखी रुद्राक्ष साहब के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। जीवन में निरंतर सुख, शांति, समृद्धि प्राप्त करने, अन्य व्यक्तियों से मिलने वाले धोखे, षड़यंत्रों तथा छल कपट से बचाव के लिए यह आपके लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। आप इसे सोमवार को प्रातःकाल ऊँ ह्रीं नमः मंत्र का 108 बार जाप करके धारण कर सकते हैं।
इन तीनों रुद्राक्ष के अतिरिक्त आप अपने व्यावसायिक सफलताओं को शिखर तक पहुंचाने के लिए गणेश रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करना भी आपके लिए लाभदायक है। इससे आपको पारिवारिक, सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्रों में निरंतर सफलता मिलेगी।