google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Noida News: नोएडा में विकास को गति देने के लिए 43,00,00,000 के टेंडर जारी किया गया - पूर्वांचल समाचार - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Noida News: नोएडा में विकास को गति देने के लिए 43,00,00,000 के टेंडर जारी किया गया - पूर्वांचल समाचार

Noida News: नोएडा अथॉरिटी लगातार नोएडा के विकास के लिए काम कर रही है। ऑथोरिटी ने नोएडा में विकास को गति देने के लिए 43,00,00,000 के टेंडर ज...

Noida News: नोएडा अथॉरिटी लगातार नोएडा के विकास के लिए काम कर रही है। ऑथोरिटी ने नोएडा में विकास को गति देने के लिए 43,00,00,000 के टेंडर जारी किया है। इससे सालों से अटके पड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी। 

दरअसल, योगी सरकार ने विकास कार्यों के लिए ऑथोरिटी को सख्त निर्देश दिए थे, जिसके बाद नोएडा अथॉरिटी हरकत में आई है। विकास की सड़क पर सरपट दौड़ती ग्रेटर नोएडा की गाड़ी ऊबड़ खाबड़ और खराब रास्तों के चलते स्पीड नहीं पकड़ पा रही थी, लेकिन अब इसके लिए रफ्तार पकड़ने की बात कही जा रही है। 
Noida News: नोएडा में विकास को गति देने के लिए 43,00,00,000 के टेंडर जारी किया गया - पूर्वांचल समाचार
Noida News:

दरअसल, सीएम योगी जी के निर्देश के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया है, जिससे ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अंदर आने वाले गांव और सेक्टर की दिशा और दशा दोनों बदल जाएगी। दरअसल ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अंदर आने वाले ज्यादातर गांव और सेक्टरों की सड़क बहुत खराब थी।

इसकी रिपेरिंग का काम अटका हुआ था। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी, जिसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी थी। लेकिन अब लोगों को परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि योगी सरकार और नोएडा अथॉरिटी ने जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपना पिटारा खोल दिया है। 

अथॉरिटी ने नोएडा के गांवों और सेक्टरों के अंदर टूटी सड़कें, टूटी नालियां और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। यह विकास कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। काम को गति देने के लिए ₹43,00,00,000 के टेंडर भी जारी किए गए हैं।

एक महीने के अंदर टेंडर प्रक्रिया का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद विकास की गाड़ी को सरपट दौड़ाया जाएगा। अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डिपार्ट्मेन्ट के जनरल मैनेजर हिमांशु वर्मा ने बताया कि जिन 30 कार्यों के टेंडर निकाले गए हैं।

उसमें लगभग ₹7,00,00,000 की लागत से सेक्टर 10 और 12 की 24 मीटर रोड की री सरफेसिंग का कार्य 1.42,00,00,000 की लागत से लखनावली में सीसी रोड और नाली का काम किया जाएगा। 

कहने में गुरेज नहीं है, कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी नोएडा के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। वह नोएडा को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना चाहते हैं। इसलिए यहाँ के विकास को रफ्तार देने का वो भरसक प्रयास कर रही है।