Weather Update: भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। आग्रा शहर में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। सुबह कोहरा हुआ तो कुछ देर बाद बादल छा गए। सू...
Weather Update: भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। आग्रा शहर में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। सुबह कोहरा हुआ तो कुछ देर बाद बादल छा गए। सूरज बादलों की ओट में छिपता नजर आ रहा है। सर्दी से परेशान शहरवासियों को 26 जनवरी के बाद गलन से राहत मिली थी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान हैं। कि बुधवार व गुरुवार को शहर में बादल छाये रहेंगे। गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। या वर्षा हो सकती है।
![]() |
Weather Update |
वहीं मेरठ में सर्दी से राहत मिलने से पहले बरसात के योग बनने लगे है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 4 फरवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक गरज के साथ बरसात, ओलावृष्टि और बर्फबारी की आशंका जताई है।
पर्वतीय इलाकों में भारी बरसात का अलर्ट है। ऐसे में पर्यटकों को वहाँ जाने से बचने के लिए।ये सलाह दी गई है। मौसम केंद्र ने बताया कि दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरसात की स्थितियां हैं।
गेहू की फसल को फायदा होगा। ओलावृष्टि से सरसों और आलू की खेती को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। वहीं 20 मिलीमीटर तक बरसात हो सकती है। जनवरी में इस बार लगातार कोल्ड डे और घने कोहरे की स्थिति रही। मंगलवार को भी तड़के घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता पांच मीटर से कम रही।
दोपहर 12:00 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। सुबह के समय धुंध के बीच बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते नजर आए। कोहरा बुधवार और गुरुवार को भी रहेगा। दोपहर में धूप निकलने से जनजीवन सामान्य होता दिखाई देगा।
वहीं मौसम विभाग ने कहा कि मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम लगातार बना हुआ है।मंगलवार को आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। इससे दिन में बादलों का सूरज के बीच लुका छिपी चलता रहा। धूप की गरमाई कमजोर पड़ गई और दिन का तापमान भी आठ डिग्री सेल्सियस नीचे खिसक गया।
मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादल छाये रहेंगे और हल्की धूप निकलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरी पश्चिमी हवा का असर भी कम होगा।मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी पश्चिमी हवा की गति धीमी कर दी है। सोमवार को 4.8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा मंगलवार को 1.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इससे सर्दी का असर कम हुआ, लेकिन बादलों के छाये रहने से सूरज की तपिश कम महसूस हुई।
विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीयहवा की वजह से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बुधवार को भी मौसम लगभग मंगलवार जैसा ही रहेगा। मंगलवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 22 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मिनिमम टेम्परेचर सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है, जबकि मिनिमम टेंपरेचर 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे का असर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट के विमानों पर भी पड़ा। लखनऊ एअरपोर्ट के तीन विमान मंगलवार को निरस्त हो गए। वहीं एक विमान डाइवर्ट हो गया। कई विमान देरी से रवाना हुए। ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा।