google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: नए आयकर अधिनियम 2025 पर जागरूकता शिविर आयोजित 'कर साथी' एआई चैटबॉट से सुगम होगी टैक्स प्रक्रिया - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: नए आयकर अधिनियम 2025 पर जागरूकता शिविर आयोजित 'कर साथी' एआई चैटबॉट से सुगम होगी टैक्स प्रक्रिया

गाजीपुर। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT), नई दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार (19 मई) को गाजीपुर में 'नए आयकर अधिनियम 2025...

गाजीपुर। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT), नई दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार (19 मई) को गाजीपुर में 'नए आयकर अधिनियम 2025' के तहत गैर-लाभकारी संस्थाओं (NPO/NGO) के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं जनसंपर्क शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयकर आयुक्त (लखनऊ) मजहर अकरम के दिशा-निर्देशों और अपर आयुक्त डॉ. प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से दी गई तकनीकी जानकारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी के आयकर अधिकारी समीर कुमार श्रीवास्तव ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से एनपीओ से संबंधित नए आयकर प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आयकर अधिनियम 2025 के तहत हुए प्रमुख बदलावों, नियमों के सरलीकरण, फॉर्म दाखिल करने की समय सीमा और टैक्स छूट से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में उपस्थित एनजीओ संचालकों को जागरूक किया।
Ghazipur News, Purvanchal Samachar

'कर साथी' एआई चैटबॉट का परिचय


शिविर की एक प्रमुख विशेषता आयकर विभाग द्वारा शुरू किए गए एआई चैटबॉट 'कर साथी' की जानकारी देना रही। अधिकारियों ने बताया कि इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से करदाता अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं और टैक्स संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक सुगमता से समझ सकते हैं।
Ghazipur News, Purvanchal News

कर साथी' चैटबॉट तकनीक की नई क्रांति: CA धनंजय तिवारी


इस कार्यक्रम में जनपद के सुप्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट और प्रमुख समाजसेवी CA धनंजय तिवारी ने सक्रिय सहभागिता की और करदाताओं की समस्याओं को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान आयकर विभाग द्वारा एआई (AI) चैटबॉट 'कर साथी' के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पूर्वांचल समाचार से विशेष वार्ता करते हुए CA धनंजय तिवारी ने इस तकनीक की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "डिजिटल इंडिया के दौर में आयकर विभाग का 'कर साथी' एआई चैटबॉट एक क्रांतिकारी कदम है। अक्सर आम करदाता और एनजीओ संचालक तकनीकी उलझनों के कारण परेशान रहते हैं, लेकिन अब इस एआई सुविधा के जरिए करदाता अपनी समस्याओं का त्वरित और सटीक समाधान घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। यह पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा

प्रमुख हस्तियों का रहा जमावड़ा

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समीर कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार सिंह, अनिल श्रीवास्तव और डॉ. अमित प्रताप सिंह को बुके देकर सम्मानित करने के साथ हुआ। चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन की ओर से सीए धनंजय तिवारी, आनंद सिंह, और बार एसोसिएशन की ओर से बसंत सेठ सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर आयकर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे, अजीत मोदनवाल, अभिषेक सिंह यादव, शशिधर पांडे, प्रिंस और सनी कुमार मौजूद रहे। साथ ही मां पार्वती जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष यादव, जनहित विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के संजय कुमार भास्कर, और मंगल मैत्री सेवा मंडल के अध्यक्ष सूबेदार स्नेही सहित बड़ी संख्या में एनजीओ संचालक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।